ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20221004 193016 बीकानेर सार समाचार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। नगर निगम बीकानेर की स्वच्छता की ओर अग्रसर होते हुए नगर निगम बीकानेर में 4 अत्याधुनिक नए चल शौचालय(Mobile Toilet) उपलब्ध करवाए गए हैं।जिनको महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित द्वारा विधिवत रूप से सभी पार्षदगण एवं निगम कार्मिकों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर बीकानेर की जनता की सेवा में समर्पित किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम में आपकी उपस्थिति सादर अपेक्षित है।स्थान: नगर निगम भंडार गृह, भैंसावाड़ा बीकानेर । समय: कल 29 दिसंबर सुबह 11:00 बजे।

IMG 20221228 WA0115 बीकानेर सार समाचार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

भागवत कथा में नंदोत्सव मनाया

Thar पोस्ट बीकानेर। पवनपुरी सेक्टर नंबर 4 के नेहरू बाल उद्यान में चल रही श्रीमद् भागवत कथा मैं बुधवार को नंदोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। कथा में उपस्थित श्रद्धालुओं के नंद के आनंद भयो के जयकारों से समूचा कथा पंडाल गूंज उठा। कथावाचक पंडित निर्मल महाराज ने बताया नंदोत्सव ऐसा महान उत्सव है जो नित्य ही भगवान के प्यारे भक्त देह की सुध बुलाकर अपने मनमंदिर में मनाते हैं। ऐसे भक्तों के वश में होकर बालकृष्ण स्नेह और वात्सल्य प्रदान करते हैं। इस दौरान पुष्प वर्षा के साथ टॉफी, चॉकलेट, खिलौने इत्यादि उछाले गए। इस अवसर पर माखन मिश्री व पंच मेवे प्रसाद का वितरण किया गया। समाजसेवी (सुदामा) राजकुमार भाटिया ने बताया कथा के दौरान राजेंद्र सारण, अनिल भूटानी, किरण भूटानी, केवल कृष्ण बाली और सोनिया बक्शी मौजूद रहे व भजन मंडली में कुशाल राणा, लालचंद राणा और सूरजमल मौजूद रहे।

IMG 20221228 WA0131 बीकानेर सार समाचार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित

Thar पोस्ट। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 138 स्थापना दिवस पर आज शहर जिला कांग्रेस (एसटी विभाग) के द्वारा कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया। एसटी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गोवर्धनलाल मीणा ने बताया कि आज बंगलांनगर सहित शहर में कांग्रेस के स्थापना दिवस पर जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए जिसमें ब्लाक अध्यक्ष सुमित कोचर, पार्षद प्रतिनिधि मनीराम कूकना, हसन अली गौरी, शिव कस्बा, प्रदेश सचिव (SMD) जयदीपसिंह जावा, सचिव मनोज चौधरी, संजय माली, सुनील कुकणा, भंवर बिश्नोई, सनी नायक, बचराज सोनी, ताराचंद सोनी, देवेंद्र सोनी, सहित अन्य मौजूद रहे। बीकानेर। अखिल भारतीय कांग्रेस के 138 स्थापना दिवस पर आज महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव मुमताज बानो ने चौधरी भीमसेन वाले उद्योग में पौधा लगाकर मनाया प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव मुमताज बानो ने बताया कि आज भारत राष्ट्रीय भारतीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर चौधरी भीमसेन वाली उद्यान में 11 पौधे लगाकर मनाया वह महिलाओं को कांग्रेस की रीति और नीति के बारे में जानकारी दी। सीतादेवी रामावत तुलशी गीता शबनम पुष्पा स्थापना दिवस मनाया।

IMG 20221228 WA0128 बीकानेर सार समाचार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

शहर जिला कांग्रेस कमेटी बी ब्लॉक पश्चिम विधानसभा में ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर ने बताया अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 138 स्थापना दिवस पर आज वरिष्ठ कांग्रेसी आदु राम जी भाटी को सोल साफा श्रीफल देकर सम्मानित किया शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज चौधरी ने बताया कि आज हम जिस आजादी की सांस ले रहे हैं उस भारत को आजाद कराने में कांग्रेस का बहुत बड़ा योगदान था जो आज हमें हर लोगों को बताने की जरूरत है जब से भारत में बीजेपी सरकार आई है तब से संविधान खतरे में है कांग्रेस के राज में बहुत सी क्रांति आई हरित क्रांति श्वेत क्रांति आईटी सेल के प्रदेश सचिव जयदीप सिंह जावा ने कहा जी हमें कांग्रेस ही इस देश को संविधान पर चला सकती है कांग्रेश की रीति नीति भारत की आत्मा से जुड़ी हुई है इसलिए हर भारतवासी को कांग्रेस की रीति और नीति पर चलना चाहिए पूर्व पार्षद हजारी जी देवड़ा ने कांग्रेश के द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्य को बताया गया इस कार्यक्रम में टिकु राम जी भाटी भीकाराम मेघवाल गोवर्धन लाल मीणा हंसराज बिश्नोई विशनाराम गोदारा नरेंद्र सोनी मोहन लाल गहलोत चोरुराम रामलाल भाटी चेतन राम आदि ने कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया।

Thar पोस्ट बीकानेर शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के बच्चों के लिये पांच दिवसीय वैदिक संस्कार एवं योग शिविर में  जहां शिविरार्थी व्यायाम, योगासन, प्राणायाम आदि का प्रशिक्षण पं. रविप्रकाश शर्मा, सुभाष चन्द्र शर्मा, हुकम चंद, उदयभानु से प्राप्त कर रहे है वहीं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योग्यता वाले प्रबुद्धजनों से भी साक्षात्कार करवाया जा रहा है ।  शिविर संयोजक आर के शर्मा ने बताया कि शिविर में एक्यूप्रेसर पद्धति के बारे में महेश भोजक ने विस्तार से जानकारी दी तथा बताया कि इस पद्धति से अनेक बीमारियों से थोड़े से प्रयास से छुटकारा पाया जा सकता है व तुरंत आराम मिलता है ।  उन्होने युवाओं को अभ्यास भी कराया ।  वहीं बीएसएनएल के पूर्व महाप्रबन्धक महेश कुमार भोजक ने शिक्षा के महत्व के बारे में बताया ।  उन्होने कहा कि शिक्षा से जीवन में आने वाली कठिनाइयों से सरलता से मुकाबला किया जा सकता है ।  उन्होने उच्च शिक्षा समिति के बारे में बताते हुए कहा कि समिति समाज के उन कमजोर वर्ग के छात्र छात्राओं को 35-35 हजार रू की छात्रवृति प्रदान करती है जो नीट, आईआईटी व एनआईटी की शिक्षा के लिये कोचिंग करते है । महासचिव संजय शर्मा ने बताया कि राजस्थान प्रांतीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा और शिव-शक्ति परिवार के संयुक्त तत्वावधान में बालकों  के लिये चल रहे शिविर में राजनैतिक कार्यकर्त्ता भाजपा रानी बाजार मडंल अध्यक्ष नृसिंह सेवग और शिक्षाविद् डा. ओम कुवेरा ने भी शिविर निरीक्षण करते हुए सम्बोधित किया । पुरूषोत्तम सेवक ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में खेलों के लिये भी नियमित सत्र रखा गया है तथा रात्रि को केम्प फायर में बच्चे अपनी अपनी विशेष प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर रहे है । शिविर में दाउदयाल शर्मा, पंडित उत्तमकुमार शर्मा व मनोज शर्मा सक्रिय सहयोग प्रदान कर रहे है ।

IMG 20221228 WA0103 बीकानेर सार समाचार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News