ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20221222 WA0130 साहित्य अकादमी का राष्ट्रीय मुख्य पुरस्कार बीकानेर के कमल रंगा को Rajasthan News Portal साहित्य
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। केन्द्रीय साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार-2022 राजस्थानी भाषा के लिए बीकानेर के वरिष्ठ साहित्यकार कमल रंगा को उक्त पुरस्कार उनकी चर्चित नाट्य कृति ‘अलेखूं अंबा‘ पर घोषित हुआ। यह कृति महाभारत के पौराणिक नारी चरित्र ‘अंबा‘ को केन्द्र में रखकर सृजित की गई है।केन्द्रीय साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली के सचिव डॉ. के. श्रीनिवासराव ने बताया कि आज दोपहर बाद उक्त पुरस्कार की घोषणा राजस्थानी के तीन विद्वान जुरी द्वारा सर्वसम्मति से किए गए निर्णय उपरांत अकादेमी की एग्ज्यूकेटिव द्वारा एपु्रवल के बाद घोषित किया गया। ज्ञात रहे कि अकादेमी प्रति वर्ष साहित्य की श्रेष्ठ कृति को एक प्रक्रिया उपरांत प्रदत करती है, जिसमें अकादेमी द्वारा देश की 24 भाषाओं में उक्त मुख्य पुरस्कार प्रदत किया जाता है।
कमल रंगा को यह राजस्थानी भाषा का राष्ट्रीय पुरस्कार अकादेमी के आगामी आयोजन में एक भव्य समारोह में ताम्रपत्र, शॉल, एक लाख रूपये की नगर राशि आदि प्रदत कर अर्पित किया जाएगा।वर्ष 2022 के राजस्थानी पुरस्कार के तीन निर्णायक (जुरी) क्रमशः डॉ सत्यनारायण, डॉ प्रकाश अमरावत एवं डॉ घनश्यामनाथ कच्छावा रहे।रंगा को उक्त प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर नगर प्रदेश एवं देश के विभिन्न हिस्सों से बधाई एवं शुभकामनाएं मिल रही है। रंगा ने इस पुरस्कार प्राप्ति पर कहा कि उक्त पुरस्कार राजस्थानी भाषा साहित्य के साथ नगर की समृद्ध गौरवमय साहित्यिक परंपरा को समर्पित है।


Share This News