kota 1671700233 कुलपति पर जूते से हमला, एक गिरफ्तार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी (RTU) अब विवादों में घिर गया है। आरटीयू परिसर में एक छात्र ने कुलपति एसके सिंह पर जूते से हमला कर दिया। कुलपति पर हुए हमले के बाद पुलिस ने छात्र को कैंपस से खदेड़ दिया। हमलावर छात्र को हिरासत में ले लिया गया।छात्र को हिरासत में लेने की खबर ज्यों ही कैंपस में फैली छात्रों का हुजूम कैंपस की ओर दौड़ पड़ा। छात्रों के भारी हुजूम को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाना पड़ा। फिलहाल आरटीयू परिसर में भारी पुलिस बल तैनात है। मौके पर सिटी एसपी केशर सिंह शेखावत, एडिशनल एसपी प्रवीण जैन के साथ पुलिस अधिकारियों का पूरा दल आरटीयू परिसर में मौजूद है। हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। कोटा दक्षिण के विधायक संदीप शर्मा को जैसे ही स्थिति का पता लगा वे तुरंत प्रभाव से आरटीयू परिसर पहुंच गए। छात्र की गिरफ्तारी से गुस्साए छात्रों को समझाइश के प्रयास किए जा रहे हैंआरटीयू के एसोसिएट प्रोफेसर गिरीश परमार और बिचौलिए छात्र अर्पित से यह मामला जुड़ा हुआ है। बुधवार देर रात एसोसिएट प्रोफेसर और बिचौलिए छात्र को पुलिस ने हिरासत में लिया था। छात्र चाहते हैं कि आरटीयू भी परमार पर कोई ठोस कार्रवाई कर उसे दंडित करें। पूर्व में भी कई बार उसके खिलाफ शिकायतें आ चुकी है। दो बार थाने में मामला दर्ज हुआ है। इसके बाद भी परमार पर आरटीयू ने कोई कार्रवाई नहीं की


Share This News