IMG 20220806 225049 2 शादी के 10 दिन भीतर ही दुल्हन गहने लेकर भागी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान के अजमेर जिले में एक दुल्हन शादी के दस दिन बाद ही भाग गई। हालांकि अजमेर रेलव स्टेशन पर आरपीएफ ने दुल्हन को पकड़ लिया। उसे लेने सास और पति पहुंचा लेकिन दुल्हन ने उनके साथ जाने से इनकार कर दिया।12 दिसंबर को वैशालीनगर निवासी नवदीप अग्रवाल ने अपने बेटे की शादी बिहार के गया की लड़की से करवाई। उसने दुल्हन की उम्र 22 साल बताई। शादी के बदले दलाल प्रिया ने एक लाख रुपए लिए। वर पक्ष का कहना है कि दुल्हन 10 दिन परिवार के साथ रही लेकिन उसने पति से दूरी बनाई रखी। देर रात पेट दर्द का बहाना बनाकर वह टॉयलेट गई और काफी देर तक नहीं लौटी। शाम को जब पति लौटा तो दुल्हन नहीं मिली। परिजन ढूंढते हुए रेलवे स्टेशन पर पहुंचे।अग्रवाल ने बताया कि शादी के वक्त दुल्हन के उम्र को लेकर संशय हुआ था, अब वह खुद को नाबालिग बता रही है। आरोपी दुल्हन गुरुवार शाम कुछ रुपए और ज्वैलरी लेकर निकल गई, जबकि ज्वैलरी नकली थी। वहीं दुल्हन ने बताया कि प्रिया उसे घुमाने के बहाने लेकर आई थी। उसने डरा धमकाकर उसकी यहां शादी करवा दी। अब वह माता-पिता के पास जाना चाहती है। उन्हें भी उसकी शादी की जानकारी नहीं है।


Share This News