IMG 20221127 101347 9 कोरोना के साये के बीच स्वाइन फ्लू की पुष्टि से खलबली, पीबीएम हॉस्पिटल Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। केंद्र सरकार कोरोना को लेकर आगाह कर रही है। कोविड अलर्ट के बीच बीकानेर में फिर से स्वाइन फ्लू की एंट्री से खलबली मची है। पीबीएम हॉस्पिटल के पोस्ट कोविड आईसीयू में भर्ती महाजन गांव के 15 वर्षीय किशोर में इस बीमारी की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही दो साल में यह पहला स्वाइन फ्लू रोगी सामने आया है। बुखार-जुकाम से पीड़ित गंभीर रोगियों में जब कोविड, डेंगू, ब्रुसेला, मलेरिया किसी भी बीमारी की पुष्टि नहीं हुई तो आठ मरीजों की स्वाइन फ्लू जांच करवाई जिसमें से एक में बीमारी की पुष्टि हुई है। इस रिपोर्ट के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने जिलेभर में अलर्ट जारी किया है।महाजन में संक्रमित के परिजनों और आस-पास वाले सभी लोगों की स्क्रीनिंग करने को कहा गया है। सीएमएचओ डा.मोहम्मद अबरार का कहना है, ब्लॉक सीएमओ, सीएचसी इंचार्ज से लेकर सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया है। हालांकि स्वाइन फ्लू का पहला रोगी सामने आया है लेकिन चिंता इस बात की है कि अभी इस बीमारी की आशंका में किसी की जांच ही नहीं हो रही थी। स्थिति यह हे कि वर्ष 2021 में जहां स्वाइन फ्लू के लिए एक भी सैंपल नहीं लिया गया वहीं वर्ष 2022 में भी पहली बार आठ सैंपल लिए गए। इनमें से एक में बीमारी की पुष्टि हुई है।


Share This News