IMG 20220712 222522 स्पा सेन्टर में चल रहा था अनैतिक काम, थाईलैंड की 4 युवतियां गिरफ्त में Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान में जगह जगह स्पा सेन्टर खुल रहे हैं। सुविधा के नाम पर अनेक सेंटरों में अनैतिक कार्य भी होने लगे हैं। भीलवाड़ा जिले में पुलिस ने कई स्पा सेंटर पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने थाईलैंड की चार लड़कियों सहित आठ लोगों को अरेस्ट किया है। पुलिस को शिकायत मिली थी कि इन स्पा सेंटर पर मसाज के नाम पर अनैतिक काम होता है।भीलवाड़ा में बड़ी संख्या में स्पा सेंटर चलाए जा रहे हैं। इन पर देश और विदेश की लड़कियों को काम पर रखा जाता है। यहां स्पा पर मसाज के नाम पर अनैतिक काम होते हैं। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।
भीलवाड़ा एसपी आदर्श सिद्धू ने बताया, लंबे समय से मसाज पार्लर में देह व्यापार की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के तहत मंगलवार रात पुलिस ने बुद्धा स्पा इंटरनेशनल थाई मसाज, लाइव स्पा और सिग्नेचर स्पा पर रेड मारी। यहां से पुलिस ने थाईलैंड की चार लड़कियां, केरल के रहने वाले मैनेजर, सवाद उर्फ हेरूनल सबलपुरा निवासी नरेंद्र सिंहपुर निवासी अरुण और राजकुमार को गिरफ्तार किया है। शहर में मसाज पार्लर के नाम पर हो रहे इस कारोबार को पकड़ने के लिए कोटडी सीओ पवन कुमार, गुलाबपुरा सीओ लोकेश कुमार, मांडलगढ़ सीओ कीर्ति सिंह के नेतृत्व में कोतवाली थाना प्रभारी सुरेश कुमार चौधरी और प्रताप नगर थाना प्रभारी राजेंद्र गोदारा ने कार्रवाई की।


Share This News