ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20220804 125654 1 चीन में हाहाकार के बाद भारत में कोरोना के नए वेरिएंट की पुष्टि Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। चीन सहित अन्य देशों में कोरोना फिर से कहर बरपा रहा है। इसके साथ ही भारत के गुजरात में BF7 वेरिएंट के दो मामले सामने आ चुके हैं। इन दो रोगियों में अभी एक मरीज में BF7 वेरिएंट की पुष्टि नहीं की गई है और सैंपल को आगे जांच के लिए भेजा गया है। देश में BF7 वेरिएंट के पहले भी मामले दर्ज किए गए हैं।चीन में ओमिक्रोन के नए वेरिएंट  BF7 के कारण संक्रमितों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब भारत में भी ओमिक्रोन के इस नए वेरिएंट ने दस्तक दे दी है। गुजरात के वडोदरा में NRI महिला में ओमिक्रोन का ये नया वेरिएंट BF7 मिला है। गुजरात में ऐसे दो मरीज मिले हैं। एक केस ओडिशा से सामने आया है। देश में कुल चार BF7 के मरीज मिले हैं। गुजरात में BF7 वेरिएंट के दो मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, अभी एक मरीज में BF7 वेरिएंट की पुष्टि नहीं की गई है और सैंपल को आगे जांच के लिए भेजा गया है। देश में BF7 वेरिएंट के पहले भी मामले दर्ज किए गए हैं। अक्टूबर में भी एक केस दर्ज किया गया था। हालांकि, इस वक्त चीन में ओमिक्रोन का ये नया वेरिएंट BF7 कहर बरपा रहा है। इसे लेकर भारत में तैयारी शुरू कर दी गई है। यह तेज़ी से फैलता है।

स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा बैठक : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने आज बुधवार को एक अहम मीटिंग बुलाई थी। इस मीटिंग के बाद नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने बताया कि पैनिक होने की जरुरत नहीं है। मीटिंग में फैसला लिया गया कि कोरोना वायरस को लेकर हर हफ्ते स्वास्थ्य मंत्रालय में समीक्षा बैठक होगी। देश में कोरोना टेस्टिंग पर्याप्त मात्रा में हो रही है। बीच-बीच मे स्वास्थ्य मंत्रालय फैसला लेगा कि क्या और कदम उठाए जाने हैं। 

मास्क पहनने पर जोर : नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने मीटिंग में इस बात पर भी जोर दिया कि अब एक बार फिर सभी को भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनने की जरुरत है। उनकी तरफ से बूस्टर डोज लेने पर भी जोर दिया गया। 


Share This News