ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20221206 182254 3 रेलवे के बीकानेर मुसाफिरों के लिए सौगात Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु लालगढ-जैसलमेर-लालगढ व जयपुर-जैसलमेर-जयपुर रेलसेवाओं में अस्थाई तौर पर बढाया 01-01 थर्ड एसी डिब्बा एवं बान्द्रा टर्मिनस-बाडमेर-बान्द्रा टर्मिनस व बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवाओं में बढाये स्थाई तौर पर 02-02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की बढोतरी की जा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसारः-

  1. गाडी संख्या 14704/14703, लालगढ-जैसलमेर-लालगढ रेलसेवा में लालगढ से दिनांक 22.12.22 से 01.01.23 तक एवं जैसलमेर से दिनांक 24.12.22 से 03.01.23 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
  2. गाडी संख्या 12468/12467, जयपुर-जैसलमेर- जयपुर रेलसेवा में जयपुर से दिनांक 23.12.22 से 02.01.23 तक एवं जैसलमेर से दिनांक 23.12.22 से 02.01.23 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
  3. गाडी संख्या 09037/09038, बान्द्रा टर्मिनस-बाडमेर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा में बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 06.01.23 से एवं बाडमेर से दिनांक 07.01.23 से 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की स्थाई बढोतरी की जा रही है। इस बढोतरी के पश्चात् इस रेलसेवा में 12 थर्ड एसी, 08 द्वितीय शयनयान, 02 पॉवरकार डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होगे।
  4. गाडी संख्या 09039/09040, बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा में बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 04.01.23 से एवं अजमेर से दिनांक 05.01.23 से 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की स्थाई बढोतरी की जा रही है। इस बढोतरी के पश्चात् इस रेलसेवा में 12 थर्ड एसी, 08 द्वितीय शयनयान, 02 पॉवरकार डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होगे।

Share This News