IMG 20221104 104547 2 महिला पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। अपराध व भ्रष्टाचार की दुनिया मे महिलाएं भी सक्रिय है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने उदयपुर में कार्रवाई की। एसीबी टीम ने सवीना की महिला पटवारी को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी ने मौका पर्चा बनाने के लिए रिश्वत मांगी थी। एसीबी को परिवादी लकड़वास निवासी दीपक लोहार ने शिकायत दी थी। उसने बताया कि उसकी भूमि पर स्टे होने के बावजूद उसके मामा भूमि पर निर्माण कार्य करवा रहे हैं। इस पर परिवादी ने कार्रवाई की मांग की थी लेकिन पटवारी ने उसका काम नहीं किया। पटवारी ने उससे 20 हजार की रिश्वत की मांग की। परिवादी ने पैसे देने से मना कर दिया, लेकिन पटवारी दबाव बनाती रही। फिर दोनों के बीच 10 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। मौका पर्चा बनाने की बात पर पटवारी ने 15 नवंबर को पांच हजार रुपए ले लिए। शेष पांच हजार रुपए बाद में देने की बात कही थी। एसीबी की टीम ने पटवारी को राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।


Share This News