IMG 20221115 101516 4 अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, 6 घायल Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। अतिक्रमण हतांर गई टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। राजस्थान-मध्यप्रदेश की सीमा पर वनभूमि के एक हिस्से पर अतिक्रमण हटाने को लेकर ग्रामीणों और वनकर्मी की टीम में टकराव हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने वनकर्मियों पर हमला कर दिया। इस हमले में छह से अधिक कर्मी घायल हो गए।घटना बारां जिले के कस्बा थाना वन चौकी क्षेत्र में हुई। वन विभाग का एक दस्ता पौधरोपण अभियान और अतिक्रमण हटाने के लिए इलाके में पहुंचा था। वन विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर शनिवार रात को करीब 10 लोगों के विरुद्ध सरकारी कर्मियों को दायित्व निर्वहन में बाधा डालने और उन्हें चोट पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, कोई भी आरोपी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।राजस्थान-मध्यप्रदेश सीमा पर स्थित गांवों के 35-40 भील जनजाति परिवारों ने कस्बा थाना वन क्षेत्र में 200-300 बीघा वन भूमि पर कब्जा कर लिया है। रविवार को एक वन गश्ती दल यह अतिक्रमण हटाने गया था लेकिन उनपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया।


Share This News