ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20221121 153952 1 बीकानेर कलेक्टर को मंत्रीजी की फटकार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में आज मीटिंग की चर्चा वायरल हो रही है। बीकानेर के जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने भरे कार्यक्रम से बाहर निकलने का कह दिया।रविन्द्र रंगमंच पर राजिविका के स्वयं सहायता समूहों का संवाद कार्यक्रम चल रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री रमेश चंद्र मीणा सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मंच पर बैठे कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल फोन चला रहे थे। तभी मंत्री जी का पारा चढ़ गया। अचानक मंत्री ने माइक पर ही कलेक्टर को फटकार लगानी शुरू कर दी। मंत्री ने कलेक्टर से कहा कि आपको बात सुनने का समय नहीं है, ब्यूरोक्रेट्स ज्यादा हावी हो रहे हैं क्या?। मंत्री के दुर्व्यवहार पूर्ण शब्दों से कलेक्टर उठने की तैयारी में थे, तभी मंत्री ने कहा जाइए उठकर चले जाइए। कलेक्टर बीच कार्यक्रम चले गए। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर जिले के कप्तान मानें जाते हैं। वे जिला मजिस्ट्रेट भी होते हैं। ऐसे में इतने सम्मान जनक पद पर बैठे व्यक्ति से भरी सभा में इस तरह का व्यवहार सवाल खड़े कर रहा है।


Share This News