ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221117 223123 1 सड़क हादसे में 3 की मौत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान के सिरोही जिले में गुरुवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक गुजरात रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में मौके पर ही बाइक सवार तीनों युवकों की मौत हो गई। तीनों दोस्त माउंट आबू घूमने आए थे।  माउंट आबू से तीन युवक बाइक पर आबू रोड की तरफ जा रहे थे। इस दौरान आरणा हनुमान जी मंदिर के पास सामने से आई गुजरात रोडवेज की बस से टक्कर हो गई। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना  पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। युवकों की जेब में मिले आधारकार्ड से उनकी पहचान हो पाई।मरने वालों में मथवाफली, देलदर (आबूरोड) निवासी प्रकाश भील (19) पुत्र मोहन लाल, मनीष कुमार (24) पुत्र देवाराम और केसा राम (16) पुत्र नोनाराम शामिल हैं। युवकों के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। वहीं हादसे के बाद सड़क पर दो किमी लंबा जाम लग गया। डीएसपी योगेश शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया गलती बाइक वालों के सामने आ रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट कुछ कहा जा सकता है। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।


Share This News