Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक युवक की मौत टावर से गिरने के कारण हो गई । हैडकांस्टेबल आवड़दान ने बताया कि बंगाल निवासी 22 वर्षीय श्रमिक युवक नासीर शेख तहसील के गांव ठुकरियासर की रोही में नए लग रहे बिजली टावर पर काम कर रहा था । केईसी कम्पनी के इस कार्य पर युवक के टावर से निचे गिरने के बाद वहां काम कर रहे युवक के पिता बसीर शेख एवं अन्य श्रमिक उसे श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय लाए । जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया और शव को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है ।