ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221117 223123 बीकानेर में सड़क हादसा अनेक घायल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के नोखा थानान्तर्गत सड़क हादसा हुआ है। जिसमें सात लोग गंभीर घायल हुए है। जिन्हें पीबीएम में भर्ती करवाया गया है गुरुवार की शाम भामटसर गांव के पास ही टैंकर, कार और पिकअप इस रास्ते से जा रहे थे। अचानक दो वाहनों में टक्कर हुई और तभी तीसरी गाड़ी भी इस हादसे की चपेट में आ गई। अलग अलग गाडिय़ों में सवार सात जने गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने अलग-अलग गाडिय़ों में घायलों को ट्रोमा सेंटर पहुंचाया। जहां इनका इलाज चल रहा है। एक-दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक युवक गाड़ी में बुरी तरह फंस गया था, जिसे ग्रामीणों ने जैसे-तैसे बाहर निकालकर अस्पताल भेजा है।घायलों के बारे में पुलिस पता कर रही है। अब तक घायलों के नाम स्पष्ट नहीं हुए हैं। ट्रोमा सेंटर में भी इन घायलों का फिलहाल इलाज किया जा रहा है। ट्रोमा सेंटर में डॉक्टर्स की टीम भी सक्रिय हो गई है। इस हादसे में जो कार चपेट में आई है वो नागौर नंबर RJ 21 1CB 4285 है। इस गाड़ी में सवार चंद्रवीर सिंह निवासी मोलाससर नागौर, भंवर सिंह राजपूत नागौर, प्रदीप सिंह के साथ तीन महिलाएं भी हैं। इसके अलावा एक दूसरी गाड़ी में सांवरमल व ओमप्रकाश नामक दो युवक घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। नागौर की कार के आगे का हिस्सा पूरी तर क्षतिग्रस्त हो गया है। काले रंग की इस गाड़ी के पीछे “ठिकाना : किशनपुरा” लिखा हुआ है। दूसरी गाड़ी में घरेलु सामान था।बीकानेर से नोखा के बीच भामटसर सहित कई मार्गों पर सड़क हादसे काफी होते हैं। सड़क पर मोड़ और कट के चलते तेज गति से आ रहे वाहन पलटा खा जाते हैं या फिर कई बार आमने-सामने टकरा जाते हैं। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है।


Share This News