ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। सादुल राजस्थानी रिसर्च इंस्टिट्यूट ,बीकानेर के तत्वावधान में इटली मूल के राजस्थानी भाषा के शोधार्थी डाॅ. एल.पी.तैस्सितोरी पुण्यतिथि के अवसर पर सात दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इंस्टीट्यूट के सचिव कवि- कथाकार राजेन्द्र जोशी ने बताया कि सात दिवसीय कार्यक्रमों के मुख्य संयोजक वरिष्ठ साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार को नियुक्त किया गया है। 18 नवम्बर शुक्रवार को म्यूजियम परिसर स्थित सादुल राजस्थानी रिसर्च इंस्टिट्यूट द्वारा पूर्व में प्रकाशित पत्रिकाओं एवं अन्य प्रकाशनों की पुस्तक प्रदर्शनी संस्था कार्यालय में आयोजित की जाएगी, पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ शुक्रवार को दोपहर 3:15 बजे होगा।22 नवंबर, मंगलवार को दोपहर 1:15 बजे म्यूजियम परिसर स्थित डाॅ. एल.पी. तैस्सितोरी की मूर्ति पर पुष्पांजलि एवं भावांजलि का कार्यक्रम आयोजित होगा । उन्होंने बताया कि सप्ताहिक कार्यक्रमों की श्रंखला के अंतिम दिवस 24 नवम्बर, गुरुवार को शाम 4:15 बजे सादुल राजस्थानी रिसर्च इंस्टिट्यूट, म्यूजियम परिसर में काव्य गोष्ठी का आयोजन होगा जिसमें हिंदी- राजस्थानी-उर्दू के कवि-शायर अपनी रचनाओं का वाचन करेंगे। कार्यक्रमों के मुख्य संयोजक वरिष्ठ साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार होंगे।


Share This News