ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20221104 183025 बीकानेर में ईंट भट्टे के ग्राइंडर में फंसा युवक का पैर कटा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज।  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ के रेल पटरियों के पास स्थित ईंट भट्टे के ग्राइंडर में एक युवक का पैर फंस गया। ढाई घंटे तक युवक का पैर ग्राइंडर में फंसा रहा। आखिरकार उसका पैर कट गया। पीडि़त संंजय है। जो कि मकराना का रहने वाला है। यहां मेहनत मजदूरी के लिए ईंट भट्टे पर काम करता है। ईंट भट्टे पर मिट्टी मिलाने के लिए ग्राइंडर का उपयोग किया जाता है। अचानक वह ऊपर से फिसलकर सीधे मिक्सचर मशीन तक पहुंचा। उसका बाकी हिस्सा तो बाहर रह गया, लेकिन एक पैर इस ग्राइंडर मशीन के अंदर चला गया। पैर के साथ साथ वो भी अंदर धंसता ही जा रहा था कि वहां खड़े लोगों ने मशीन को रोक दिया। तब तक उसके पंजे से आगे तक का हिस्सा पूरी तरह ग्राइंडर में फंस गया। पैर को वापस बाहर निकालने के लिए ग्राइंडर को उल्टा चलाया गया। तब पूरी तरह से क्षतिग्रस्त पैर बाहर आ पाया। तब तक पैर अधिकांश कट चुका था। यहां से अस्पताल पहुंचने से पहले पूरा पैर कटकर अलग हो गया।


Share This News