ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20221104 185743 scaled प्रेस वार्ता : बीकानेर महापौर ने आयुक्त पर लगाए आरोप Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। सर्दी की हल्की दस्तक के साथ ही कांग्रेस व बीजेपी के बीच राजनीति गरमाने लगी है। अब राजनीति में भी प्रमुख  राजनीतिक दलों के आका अपने समर्थकों के जरिये शह और मात का खेल, खेल रहे है।  इसकी बानगी आज बीकानेर के सर्किट हाउस में देखने को मिली। सूबे में सरकार अभी कांग्रेस की है। जाहिर है पार्टी का प्रयास रहेगा कि उसकी चले। तो भला निगम कैसे अछूता रह सकता है। बीकानेर नगर नगम में आयुक्त को रखने व हटाने की बात पर शीत युद्ध चल रहा है। सर्किट हाउस में बीकानेर की महापौर सुशीला कंवर ने आज प्रेस वार्ता में निगम आयुक्त पर आरोप जड़ते हुए कहा कि आयुक्त बीकानेर में काम नहीं होने देना चाहते। आयुक्त गोपाल राम बिरड़ा द्वारा शहर में लगातार अनियमितताएं कर व्यवस्थाएं प्रभावित कर रहे हैं। यदि उन्हें 7 दिन में नहीं हटाया गया तो जन आंदोलन किया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने आयुक्त के खिलाफ अनेक दस्तावेज भी प्रस्तुत किये।


Share This News