ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20221103 180103 पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री पर फायरिंग Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। दिग्गज नेता व पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के लॉन्ग मार्च के दौरान गुरुवार को फायरिंग की खबर है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई है। इसके मुताबिक, इमरान खान और उनके चार समर्थक जख्मी हुए हैं। इमरान के पैर में चोट आई है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। फायरिंग करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।
डॉन न्यूज’ के मुताबिक, इमरान जिस कंटेनर पर मौजूद थे। उसके करीब फायरिंग हुई। यह पंजाब के वजीराबाद इलाके में आता है। इमरान ने पिछले हफ्ते शाहबाज शरीफ सरकार के इस्तीफे और जल्द से जल्द जनरल इलेक्शन की मांग को लेकर लॉन्ग मार्च शुरू किया था। इस लॉन्ग मार्च के शुरू होने के बाद अलग-अलग वजहों से एक महिला पत्रकार समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
इमरान के कंटेनर ने पत्रकार को कुचला
इमरान खान के लॉन्ग मार्च में रविवार को कंटेनर से कुचलकर एक महिला पत्रकार की मौत हो गई। कहा जा रहा है कि उन्हें धक्का दिया गया। इससे सवाल उठ रहा है कि यह कहीं हत्या तो नहीं। जान गंवाने वाली सदफ नईम चैनल 5 की रिपोर्टर थीं। वे इस लॉन्ग मार्च को कवर कर रहीं थीं। उन्होंने एक दिन पहले ही इमरान का इंटरव्यू भी लिया था। इमरान शाहबाज शरीफ सरकार से इस्तीफे की मांग को लेकर लॉन्ग मार्च पर लाहौर से इस्लामाबाद तक लॉन्ग मार्च निकाल रहे हैं।


Share This News