ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20221103 181132 बीकानेर में लगेगा 151 फुट ऊंचा तिरंगा झंडा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

साढ़े 13 लाख रुपए की लागत से स्थापित होगा सहभागी तिरंगा*
*संभागीय आयुक्त की पहल, पोल सहित अन्य सामग्री आना प्रारंभ*
Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन की पहल पर जिले के आम निवासियों की सहभागिता से शीघ्र ही 151 फीट ऊंचा तिरंगा स्थापित किया जाएगा। करीब साढ़े 13 लाख रुपए की लागत से संभागीय आयुक्त कार्यालय परिसर में लगने वाले इस तिरंगे झंडे को स्थापित करने की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।
संभागीय आयुक्त ने बताया कि इसे सहभागी तिरंगा नाम दिया गया है। तिरंगे झंडे को स्थापित करने में शहर वसियों से आर्थिक सहयोग लिया गया है। यह जिले में अब तक का स्थापित सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा होगा। इसके लिए पोल इत्यादि सामान पहुंच गया है तथा शीघ्र ही इसे तैयार कर जिले के निवासियों को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तिरंगे के लगने से आमजन में देश प्रेम और राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान व श्रद्धा का भाव और सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।


Share This News