ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20221004 193016 57 मरु संस्कृति और धोरों का होगा चित्रांकन, कैम्प 5 से Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। राजस्थान ललित कला अकादमी द्वारा 5 से 7 नवम्बर तक मरु चित्रकार शिविर ढोला मारु होटल में आयोजित किया जाएगा।
राजस्थान ललित कला अकादमी के सचिव डॉ. रजनीश हर्ष ने बताया कि शिविर में चित्रकार योगेन्द्र कुमार पुरोहित, शंकर रॉय, अनुराग स्वामी, मोहसिन रजा उस्ता, श्रीवल्लभ पुरोहित, कमल किशोर जोशी, खेमचंद शर्मा, मालचंद पारीक, प्रियंका स्वामी, रवि कुमार शर्मा, अनिकेत कच्छावा, नीलम यादव और रक्षा डांगी (हनुमानगढ़), राजेन्द्र परिहार (चूरू), रजनी वर्मा (श्रीगंगानगर) सहित बीकानेर संभाग के 15 कलाकार भाग लेंगे। हिमानी शर्मा इसकी स्थानीय संयोजक होंगी।
डॉ. हर्ष ने बताया कि मरु चित्रकार शिविर का समय सुबह 10 बजे से सांय 6 बजे तक का होगा। तीन दिवसीय शिविर में 15 कलाकारों द्वारा मरु अंचल की संस्कृति और यहाँ की धरोहर को अपने चित्रों में चित्रित करेंगे। इसकी तैयारी से संबंधित बैठक शुक्रवार को आयोजित हुई।


Share This News