ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221028 WA0085 गौ भक्तों ने प्रदर्शन कर जताया आक्रोश Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीकानेर गौशाला संघ ने आज जिला कलेक्टर को ज्ञापन प्रेषित कर बीकानेर जिले में वर्तमान में चारा निकल रहा है, मूंगफली, चावल, गवार, आदि का चारा निकल रहा है, यह चारा सीधा गिट्टी फैक्ट्रियों में,भट्टो पर, जिप्सम की फैक्ट्रियों आदि में जा रहा है, और बीकानेर के पूरे जिले में जगह-जगह चारे का अवैध भंडारण किया जा रहा है, जिस कारण से पशु चारे की किल्लत होने की संभावना है, और चारे के भाव भी बढ़ रहे हैं।संघ के सूरजमल सिंह नीमराणा ने कहा कि इस अवैध भंडारण व अवैध रूप से चेहरे को जलाने, इकट्ठा करने पर प्रतिबंध लगाकर पशुओं के चारे को मात्र पशुओं के लिए ही उपयोग में लिया जावे, ऐसी व्यवस्था जिला प्रशासन करें। नीमराणा में कहा कि गौशालाओं को छोड़कर,इसका अनाधिकृत भंडारण ना होवे। ऐसा आदेश निकाल कर इस चारे को गिट्टी की फैक्ट्रियों, भट्टों पर, अवैध भंडारण व वितरण को रोका जावे।इस अवसर पर संगठन के प्रेम सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रशासन चेक पोस्ट बना कर इसकी जांच करे। बीकानेर में करणी इंडस्ट्रीज एरिया, बीछवाल,खारा,गजनेर, उद्योगी क्षेत्र बीकानेर के आसपास अवैध रूप से बनी जिप्सम गिट्टी, ईंट भट्टों पर यह चारा सप्लाई हो रहा है, उनके पास हजारों टन चारा का अवैध भंडारण कर पड़ा है। विशेषकर गुसाईसर जयपुर रोड एरिया,शोभासर पूगल रोड एरिया,कोडमदेसर जयमलसर एरिया, वह कोलायत रोड से खारी गंगापुरा एरिया में बनी फैक्ट्री में इसका भंडारण पड़ा है।संगठन के कोडाराम भादू ने कहा कि बीकानेर के विभिन्न क्षेत्रों में चारे के अवैध भंडारण भी किए हुए हैं, कृपया सभी पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही कर पशु चारे को बचाया जावे, ताकि पशुओं के लिए यह काम आ सके।कृपया उन्हें सीज करके उन्हें गौशालाओं बड़े पशुपालकों को बाटां जावे। ज्ञापन देने वालों में तेज सिंह बरजांगसर, हनुमान जी बरजांगसर, बद्री जी इंद्रपालसर, जगमाल सिंह जी इंदपालसर, सीताराम जी, भंवर लाल जी, प्रेमसुख जी, मनोज कुमार सेवग, सूरज प्रकाश राव, मोहनलाल साध देशनोक, कानाराम जी, सुनील व्यास बीकानेर, सीताराम स्वामी, हीरालाल, चांदवीरसिंह, पार्षद अनूप गहलोत आदि गो भक्त शामिल हुए।


Share This News