ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221028 WA0102 अमरसिंहपुरा के लाल क्वार्टर्स ध्वस्त, पुराने मौसम विभाग के जर्जर भवन को भी गिराया<br>संभागीय आयुक्त के निर्देशानुसार लगातार दूसरे दिन हुई कार्यवाही Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज।बीकानेर। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन के निर्देशानुसार अमरसिंहपुरा के जर्जर लाल क्वार्टर्स को ध्वस्त करने का कार्य शुक्रवार को पूर्ण हुआ। नगर विकास न्यास के दस्ते ने लगातार दूसरे दिन कार्यवाही करते हुए लगभग 4 बीघा क्षेत्र को ध्वस्त किया। इसके अतिरिक्त आबकारी थाने के पास स्थित पुराने मौसम विभाग के जर्जर भवन को भी गिराकर शुक्रवार को समतल कर दिया गया।
संभागीय आयुक्त ने बताया कि लाल क्वार्टर्स को ध्वस्त करने से यह क्षेत्र अवांछनीय गतिविधियों से मुक्त हुआ तथा आम जनता को भी इससे राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे नगर विकास न्यास को करोड़ों रुपए की आय होगी तथा इन स्थानों पर आवश्यकता के अनुसार पार्क, स्कूल और जन सुविधा के अन्य केंद्र स्थापित किए जाएंगे।इस दौरान न्यास सचिव यशपाल आहूजा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता नरेश जोशी, सहायक अभियंता भव्यदीप सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Share This News