ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20221028 WA0094 बिना अनुमति अनुपस्थित मिला पीएचएस, कारण बताओ नोटिस जारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

सीएमएचओ ने दो पीएचसी का किया निरीक्षण

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर,। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद अबरार पंवार ने बम्बलू एवं नौरंगदेसर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
बम्बलू के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की उपस्थिति पंजिका के अवलोकन पर पब्लिक हेल्थ सुपरवाइजर धर्मेंद्र सांखला 22 अक्टूबर से बिना सूचना अनुपस्थित पाया गया। इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सांखला को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने नौरंगदेसर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की लैब का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की यह लैब मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना के तहत सर्वाधिक 1746 जांचें करते हुए जिले में प्रथम स्थान पर रही। उन्होंने इस क्रम को बनाए रखने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी एवं आईपीडी व्यवस्था, संस्थागत प्रसव, दवाइयों की उपलब्धता, दवा वितरण एवं स्वच्छता की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने यहां मौजूद मरीजों से व्यवस्था से जुड़ा फीडबैक भी लिया।


Share This News