ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220820 094114 11 जयनारायण व्यास कॉलोनी में लूट का विफल प्रयास Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले की जयनारायण व्यास कॉलोनी में रविवार सुबह अपनी दुकान के आगे खड़े युवक से छीना झपटी व लूट का प्रयास किया गया। हालांकि लूट की कोशिश करने वालों के हाथ कुछ नहीं लगा। पीड़ित युवक ने अब जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस को रिपोर्ट दी है।व्यास कॉलोनी के मूर्ति सर्किल चौराहे के पास ही यू-क्लीन नामक दुकान के संचालक सुशील गहलोत खड़ा था। सुशील अपने मोबाइल पर कुछ देख ही रहा था कि अचानक स्कूटी पर सवार दो युवक उसके पास से गुजरे और मोबाइल छीनने का प्रयास किया। अचानक हुए इस प्रयास से सकते में आए सुशील ने हाथ पीछे कर लिया तो मोबाइल बच गया। कुछ देर तो सुशील ने सोचा कि कोई मजाक कर रहा है, लेकिन जब छीना झपटी करने वाले ने पीछे मुड़कर नहीं देखा तो उसे शक हुआ। सुशील ने काफी दूर तक उनका पीछा भी किया लेकिन वो हाथ नहीं आया। सुशील ने बताया कि जिस स्कूटी पर युवक सवार थे, वो बिना नंबर की थी। एक युवक स्कूटी चला रहा था, दूसरा उसके पीछे बैठा था। पीछे बैठे युवक ने ही मोबाइल छीनने का प्रयास किया।ये सारा घटनाक्रम वहां लगे दो सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। जिसमें साफ तौर पर नजर आ रहा है कि दोनों युवक उसके पास से गुजरे और मोबाइल छीनने का प्रयास करने लगे।


Share This News