ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20220820 094114 10 लाखों का सामान चोरी करने वाले 2 चोर गिरफ्तार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के बीछवाल इंडस्ट्रियल एरिया से लाखों रुपए के तांबे व एल्यूमीनियम के स्क्रैप चोरी करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करीब पंद्रह सौ किलो कॉपर स्क्रेप सहित एल्यूमिनियम व कॉपर का अन्य सामान पिछले दिनों चोरी हो गया था।बीछवाल थानाधिकारी महेंद्र दत्त शर्मा ने बताया कि करणी औद्योगिक क्षेत्र स्थित गोदाम का ताला तोड़कल आरोपी बड़ी मात्रा में तांबा व पीतल के स्क्रेप गाड़ी में भरकर चोरी कर ले गये थे। 29 अगस्त को बंगला नगर निवासी मोहम्मद साजिद ने पुलिस को बताया कि करणी औद्योगिक क्षेत्र स्थित उसके गोदाम से कोई अज्ञात व्यक्ति गोदाम का ताला तोड़कर 15 सौ 51 किलोग्राम कॉपर स्क्रेप, 14 सौ किलोग्राम एल्यूमिनियम वायर व स्क्रेप तथा 380 किलो पीतल स्क्रेप गाड़ी में भर कर चोरी कर ले गये है। जिस पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को तलाश शुरू की गई। टीम ने वारदात के बाद से संदिग्ध मुल्जिमों एवं वारदात कर सकने वाले सम्भावित आरोपियों पर लगातार निगरानी रखकर कर अज्ञात आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई।इस मामले में अब दो युवकों विनोद गिरी गोस्वामी व गोविन्द गिरी को गिरफ्तार किया है। इनसे अब पूछताछ की जा रही है। चोरी हुआ सामान भी बरामद किया जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि इस वारदात में कुछ और युवक शामिल है। चोरी का सामान जिसे बेचा गया है, उसका भी पता लगाया जा रहा है।इस वारदात को खोलने में साइबर सेल के हेड कांस्टेबल दिलीप सिंह की खास भूमिका रही। इसके अलावा बीछवाल थानाधिकारी महेंद्र दत्त शर्मा, हेड कांस्टेबल किशनसिंह, रामनिवास, पुष्पेन्द्रसिंह, राजाराम भी इस टीम के सदस्य रहे।


Share This News