ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221004 193016 52 राजनीति : निगम के पांच पार्षद करेंगे बड़ा धमाका Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जहां बीजेपी व कांग्रेस दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों ने तैयारियों शुरू कर दी है। वहीं रालोपा व आप भी जोर शोर से तैयारी कर रही है। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव में ये दोनों की पार्टियां भाजपा-कांग्रेस का गणित बिगाडऩे की संभावना जताई जा रही है। उधर बीकानेर में भी राजनीतिक सरगर्मियों तेज हो गई है। जानकारी मिली है कि नगर निगम में निर्दलीय पार्षद मनोज विश्नोई चार पार्षद जल्द ही आप या रालोपा का झंड़ा थाम सकते है और वे बीकानेर की किसी एक विधानसभा से अपने दावेदारी जता सकते है। विश्वस्त सूत्र बताते है कि इनमें पार्षद विश्नोई के साथ एक भाजपा,एक कांग्रेस व दो निर्दलीय पार्षद,नोखा के एक सरपंच और एक जोधपुर से सरपंच भी उस पार्टी को ज्वाइन कर सकते है। विश्नोई ने विगत दिनों जयपुर में बैठक कर पार्टी ज्वाइनिंग की रूपरेखा भी बना ली है। बताया जा रहा है कि दीपावली के बाद कभी भी वे अपनी साथियों के साथ नई पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते है।हालांकि विश्नोई ने अभी तक ये पत्ते नहीं खोले है कि उनके साथ कौनसे पार्षद अपनी पार्टी छोड़ेगें। किन्तु यह तय माना जा रहा है कि निगम में पांच पार्षद जल्द ही अपनी पार्टी छोड़ बड़ा धमाका करने वाले है।


Share This News