ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221022 095502 डेंगू का बढ़ता कहर, रहें सावधान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। देश में डेंगू के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। बिहार में हालात बेकाबू हो रहे हैं। अन्य राज्यों में भी बढ़ रहा है। मलेरिया समेत डेंगू के तमाम केस सामने आ रहे हैं। डेंगू के मामले तो लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं।फिल्मी सितारे भी इसके चपेट में आने से नहीं बच सके। अभिनेता सलमान खान डेंगू की चपेट में आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेंगू हर साल करीब 40 करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रभावित करता है। वहीं डेंगू से हर साल 22 हजार से ज्यादा लोगों की मौत होती है। ऐसे में एक छोटे से मच्छर की भूलकर भी अनदेखी नहीं करनी चाहिए। डेंगू की चपेट में आने से बचने के लिए इसके प्रति सावधानी बेहद जरूरी है। डेंगू मच्छर दिन में ही काटता है इसलिए सचेत रहें।

  • घर या आसपास कहीं भी पानी जमा न होने दें
  • सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें
  • कूलर या गमलों में भरा पानी हटा दें
  • शरीर को पूरी तरह से ढककर रखें
  • बच्चों को पार्क ले जाते समय उन्हें पूरी बांहें के कपड़े ही पहनाएं
  • घर के बाहर कहीं पानी जमा हो और उसे साफ करना संभव नहीं है तो वहां मिट्टी का तेल या पेट्रोल छिड़क दें
  • पानी में डेंगू मच्छर के पनपने का खतरा अधिक होता है, इसलिए किसी भी जगह पानी जमा न होने दें
  • डेंगू के लक्षण दिखने पर बिना डॉक्टर के परामर्श के कोई दवा न लें।

Share This News