ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221004 193016 50 घोषणा : न्यूयॉर्क में अगले वर्ष से दीपावली पर अवकाश ! Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। न्यूयॉर्क में रहने वाले भारतीयों के लिए खुश खबर है यहां के स्कूलों में अगले साल से दिवाली पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने इसका ऐलान किया है। उनका कहना है कि इस फैसले से शहर की समग्रता को लेकर एक बड़ा मैसेज लोगों के बीच जाएगा और बच्चे रोशनी के इस त्योहार के महत्व को समझ सकेंगे। एडम्स ने बताया कि दिवाली पर छुट्टी को लेकर चले कैंपेन के दौरान उन्होंने इस त्योहार के बारे में बहुत कुछ सीखा है।न्यूयॉर्क में दिवाली पर छुट्टी की घोषणा करके वह उन लोगों को एक मैसेज देना चाहते हैं जो इस त्यौहार को एक बड़े उत्सव के तौर पर मनाते हैं। वहीं न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत रणधीर जायसवाल ने इस फैसले के लिए मेयर एडम्स को धन्यवाद दिया है। न्यूयॉर्क में रहने वाले भारतीय-अमेरिकी समुदाय लंबे अर्से से दिवाली पर छुट्टी की मांग कर रहा था। रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारतीय त्योहारों को पहचान देना विविधता और बहुलतावाद को गहरा अर्थ देती है। इससे सभी वर्गों के लोग लोकाचार और विरासत का अनुभव कर सकेंगे।


Share This News