ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20221021 WA0076 दीपावली पर स्नेह मिलन आयोजित** बच्चों को कपड़े मिठाइयां स्टेशनरी बैग किताबें वितरित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर भीनासर नोखा रोड स्थित अर्हम इंग्लिश अकैडमी में अध्यापक अभिभावक स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था सचिव सुरेंद्र कुमार डागा ने की। आज के संवाद कार्यक्रम में संबोधित करते हुए संस्था सचिव ने कहा अभिभावक और अध्यापक विद्यार्थियों के जीवन निर्माण की एक बीच की कड़ी है l दोनों को सकारात्मक सोच के माध्यम से विद्यार्थियों को एक उच्च स्थान पर देखा जा सकता है । सुसंस्कार एवं सुशिक्षा के माध्यम से विद्यार्थी अपने जीवन में लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं l इस अवसर पर शाला प्राचार्य नेहा आचार्य ने कहा कि हमें विद्यार्थियों में नित्य ने नवाचार के माध्यम से उनके उज्जवल भविष्य के लिए नए नए प्रयोग करने होंगे l अभिभावक अध्यापक दोनों मिलकर विद्यार्थियों के लिए अब नया करने का सुविचार लाए l संस्था प्रबंध निदेशक श्रीमती रमा ने इस अवसर पर बताया कि अभिभावकों के द्वारा विद्यार्थियों में हो रही प्रगति से अभिभावक बहुत ज्यादा संतुष्ट दिख रहे हैं । मुझे खुशी इस बात की है कि हमारे विद्यार्थियों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपने परचम लहराया है l समस्या एवं समाधान संवाद कार्यक्रम में विभिन्न अभिभावकों द्वारा विभिन्न विचारों का आदान प्रदान हुआ l इस अवसर को संबोधित करते हुए अभिभावक डालसन छाजेड़ ने कहा कि विद्यार्थी के लिए विद्यालय एक बहुत बड़ा प्लेटफार्म है अध्यापकों का सम्मान देकर विद्यार्थियों को उच्च शिखर पर पहुंचाया जा सकता है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभिभावक कालूराम ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा का परिवेश बदल गया है उस परिवेश के तहत अब विद्यार्थियों में डिजिटलाइजेशन का प्रयोग प्रारंभ हो गया है विद्यालय डिजिटल सेक्टर में और ज्यादा विकास करके विद्यार्थियों में नए-नए प्रयोगों को कर सकता है l टीना गुर्जर ने विद्यार्थियों के लिए स्कूल द्वारा करवाए जा रहे विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा की सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपने अपने विचार रखे l

Thar पोस्ट। महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र के अंतर्गत दिवाली के मौके पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सभी बच्चों को कपड़े मिठाइयां स्टेशनरी बैग किताबें व अन्य जरूरत सामग्री वितरण की गई। निर्देशिका रेशमा वर्मा ने अपने उद्बोधन में सभी बच्चों को इको फ्रेंडली दिवाली के बारे में बताया और स्कूल की प्राचार्य ने सभी बच्चों ने मिलकर शपथ ली कि नुकसान देने वाले बम पटाखों को नहीं चलाएं पर्यावरण को बचाएं इसी के साथ सभी बच्चों ने एक दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं दी। इसी के साथ दिवाली के अवसर पर नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा आयोजित रंगोली सजाओ प्रतियोगिता में महिला हुनर के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया और उत्साह से भर चढ़कर अपनी भावनाओं को रंगों के जरिए उकेरा सार्थक दिवाली भाईचारे और देश प्रेम की भावना का संदेश देते हुए रंगों के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त की और इस अवसर पर संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन अतिरिक्त जिला कलेक्टर नगर निगम पंकज जी शर्मा उपखंड अधिकारी अशोक कुमार एम एस कॉलेज प्राचार्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे । इसी कार्यक्रम में निर्देशिका रेशमा वर्मा को सम्मानित किया गया संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन ने अपने उद्बोधन में सभी मौजूद विद्यार्थी अतिथि गण को परंपरागत दिवाली मनाने का संदेश दिया।

IMG 20221021 WA0193 दीपावली पर स्नेह मिलन आयोजित** बच्चों को कपड़े मिठाइयां स्टेशनरी बैग किताबें वितरित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News