ताजा खबरे
IMG 20221010 WA0056 दिग्गज नेता मुलायम सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, 5 दशक तक चमका राजनीति में सितारा Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। सपा सरंक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया. वे 82 साल के थे. मुलायम सिंह यादव को यूरिन संक्रमण, ब्लड प्रेशर की समस्या और सांस लेने में तकलीफ के चलते पिछले दिनों गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी तबीयत लगातार नाजुक बनी हुई थी.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से बातचीत कर मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली. पीएम मोदी ने अखिलेश यादव को आश्वासन दिया था कि वे हर संभव मदद और सहायता देने के लिए मौजूद हैं. वहीं, राजनाथ सिंह मुलायम सिंह यादव का हालचाल जानने के लिए अस्पताल भी पहुंचे थे। पीएम मोदी सहित अनेक नेताओ ने उनके निधन पर शोक जताया है।

1967, 1974, 1977, 1985, 1989, 1991, 1993 और 1996- 8 बार विधायक रहे.
– 1977 उत्तर प्रदेश सरकार में सहकारी और पशुपालन मंत्री रहे. लोकदल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भी रहे.
– 1980 में जनता दल प्रदेश अध्यक्ष रहे.
– 1982-85- विधानपरिषद के सदस्य रहे.
– 1985-87- उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे.
– 1989-91 में उत्तर प्रदेश के सीएम रहे.
– 1992 में समाजवादी पार्टी का गठन किया.
– 1993-95- उत्तर प्रदेश के सीएम रहे.
– 1996- सांसद बने
– 1996-98-  रक्षा मंत्री रहे.
– 1998-99 में दोबारा सांसद चुने गए.
– 1999 में तीसरी बार सांसद बन कर लोकसभा पहुंचे और सदन में सपा के नेता बने.
– अगस्त 2003 से मई 2007 में उत्तर प्रदेश के सीएम बने.
– 2004 में चौथी बार लोकसभा सांसद बने
– 2007-2009 तक यूपी में विपक्ष के नेता रहे.
– मई 2009 में 5वीं बार सांसद बने.
– 2014 में 6वीं बार सांसद बने
– 2019 से 7वीं बार सांसद।


Share This News