ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
136 अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर 31 किलो दूध से दुग्धाभिषेक Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। सदी के महानायक बॉलीवुड अभिनेता बिग बी अमिताभ बच्चन के 80 वें जन्मदिवस के मौके पर मंगलवार को यहां अमिताभ बच्चन फैंस क्लब के अध्यक्ष जसविंदरपाल सिंह की प्रेरणा से क्लब सदस्यों ने बीकानेर के देवीकुण्ड सागर स्थित डूंगरेश्वर महादेव मंदिर में धार्मिक अनुश्ठान व कार्यक्रम किया।

क्लब के उपाध्यक्ष बिरजू तिवाड़ी, कोषाध्यक्ष बजरंग व्यास व प्रवक्ता लक्ष्मण गहलोत ने मंदिर में पंडित विकास सेवग के आचार्यत्व में 31 किलो दूध से दुग्धाभिषेक, जलाभिषेक किया। साथ ही केक को अर्पण करते हुए भोग लगाया और वितरित किया। प्रवक्ता गहलोत ने बताया कि अमिताभ बच्चन के बेहतर स्वास्थ्य, देश निरोग रहे उसकी दुआ भी की गयी साथ ही उन्होंने बताया कि पिछले 30 वर्षों से अमिताभ बच्चन फैंस क्लब के बैनर तले कार्यक्रम किए जाते हैं। क्लब अध्यक्ष जसविंदरपाल सिंह ने पंजाब से अमिताभ बच्चन के लिए दुआ की और कार्यक्रम को वीडियो कॉल के जरिए देखा।


Share This News