Thar पोस्ट, न्यूज। रेल की चपेट में आने से आज एक जने की मौत हो गई। बीकानेर चोखूंटी क्षेत्र, करबला के नजदीक, होटल एम आर के सामने रेलवे लाइन के पास की घटना है। अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। सबंधित जी आर पी थाना व कोटेगेट थाना से पुलिस मौके पर पहुंचे।
खितमतगार खादिम सोसायटी के हाजी जाकिर, सोएब व असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़गावत मौके पर पहुंचे और शव को उठाकर एंबुलेंस से पी बी एम अस्पताल लेकर गए। वहां शव को मोर्चरी में रखवाया।