ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221009 WA0069 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में हुए लाभान्वित ** ईद पर मिठाइयां बांटी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

पुष्टिकर यूथ विंग ने लगाया अपैक्स हॉस्पिटल के सहयोग से चिकित्सा शिविर।
Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान पुष्टिकर यूथ विंग की ओर से आज अपेक्स हॉस्पिटल में विशेष निशुल्क शिविर लगाया गया शिविर का उद्घाटन अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद(युवा प्रकोष्ठ)के राष्ट्रीय पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवी गोकुल जोशी और सचिवालय के पूर्व कर्मचारी नेता महेश व्यास तथा अपैक्स हॉस्पिटल जयपुर के रितुराज सिंह ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर पुष्टिकर यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.जी बिस्सा ने आगंतुकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से आग्रह किया कि इस प्रकार के बहु उद्देश्य शिविर शहर के अंदरूनी क्षेत्रो में समय समय पर आयोजित किये जायें जिससे जनता को स्पेसिफिकेशन चिकित्सा का लाभ मिल सके।
यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.विजय आचार्य ने बताया कि आज सुबह 8:00 बजे से ही अपेक्स हॉस्पिटल में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मरीजों का रजिस्ट्रेशन आरंभ कर दिया था उसके पश्चात पहुंचे मरीजों का रजिस्ट्रेशन भी किया गया सुबह 10:00 बजे से चिकित्सकीय सेवाएं आरंभ कर दी गई जिसमें हार्ट स्पेशलिस्ट ड़ॉ.जय किसन सुथार ,डा.तनवीर मालावत हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.श्रवण सिंह,प्लास्टिक सर्जन डॉ.इमरान ने सेवाएं दी।
महामंत्री सुभाष जोशी ने बताया कि शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, वेट,ईसीजी सहित अनेक आवश्यक जांच निशुल्क की गई इस अवसर पर समाजसेवी गोकुल जोशी ने कहा कि जयपुर की अपेक्स हॉस्पिटल की सेवा बीकानेर में उपलब्ध है जिसका पुष्टिकर यूथ विंग की ओर से शिविर लगाया जाना समाज के लिए लाभदायक रहा है जिससे आम जनता को इसका लाभ मिल सके इस अवसर पर पूर्व कर्मचारी नेता महेश व्यास ने कहा कि सेवा का कोई मूल्य नहीं होता है जो भी संगठन आगे बढ़कर इस प्रकार की सेवाएं करता है उसके लिए हम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे ।
महामंत्री सुभाष जोशी ने बताया कि इस अवसर पर अपेक्स हॉस्पिटल की प्रबंधक मंडल जयपुर के शिव शंकर ओझा, प्रबंधक मंडल के ऋतुराज सिंह मार्केटिंग टीम के सूरज सिंह सलीम चिश्ती, रीजनल सेल्स हेड आशीष शर्मा ने पुष्टिकर यूथ विंग के पदाधिकारियों को अपेक्स हॉस्पिटल की सेवाओं की जानकारी दी और आए हुए मरीजों का रजिस्ट्रेशन निशुल्क करवाया इस अवसर पर पुष्टिकर के यूथ विंग के चन्द्र शेखर जोशी डॉ.विजय आचार्य ,मनोज व्यास, केपी बिस्सा दिनेश चूरा, गिरिराज जोशी, बृज मोहन आचार्य, रवि आचार्य,एड, अजय व्यास, जय गोपाल बिस्सा आदि ने अपनी सेवाएं दी।
महामंत्री सुभाष जोशी ने बताया कि आज की शिविर में करीब 115 मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया गया जिनके निशुल्क जांच की गई।

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर युवाओं ने बांटी मिठाईयां

उदयरामसर। प्रति वर्ष की तरह इस बार भी संपूर्ण भारत में ईद मिलाद उन नबी ( हजरत मुहम्मद साहब का जन्मदिन ) बहुत ही हर्षोल्लास और शांति का पैगाम देते हुए मनाया गया। समाज के लिए अच्छे काम कर मनाया त्योहार—
सब जगहों पर अपने अपने तरीके से त्योहार को मनाया। किसी ने रक्तदान किया तो किसी ने गरीबों को खाना खिलाया। लेकिन सब में एक समानता थी जो समाज सेवा थी जो बहुत बड़ा सबक दे गई। इसी बीच मुस्लिम युवा कमेटी की ओर से भी ईद मिलाद उन नबी के मौके पर शहर के विभिन्न अनाथ आश्रम और वृद्धाश्रम में मिठाई और फ्रुन्ट किट बांटकर मोहम्मद साहब का यौमे विलादात मनाया।
फिरोज भाटी ने बताया कि मुहम्मद साहब का पूरा जीवन सच, साहस, दया, करुणा, भाईचारे और ईश्वर के प्रति अटूट भरोसे का प्रतीक है। उन्होंने इंसानों की भलाई के लिए इतनी बातें बताईं, अगर उन पर अमल किया जाए तो दुनिया से नफरत, लड़ाई, बुराई और तमाम नकारात्मक चीजें खत्म हो जाएं।
वृद्धाश्रम और अनाथ आश्रम में मिठाई और फ्रूट किट वितरण के दौरान फारूक भाटी, सद्दाम खान, आमिर खान, अरमान खान, शाहिल खान आदि लोग मौजूद रहे।

IMG 20221010 WA0057 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में हुए लाभान्वित ** ईद पर मिठाइयां बांटी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News