IMG 20220820 094114 चोरों ने किए हाथसाफ, पूनरासर निवासी ने दर्ज करवाया मामला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में चोरों के हौंसले बुलंद है। घर में घुसकर अज्ञात चोरों द्वारा माल पार कर ले जाने का मामला सामने आया है । इस सम्बंध में शेरूणा थाने में पुनरासर निवासी सीताराम जाट ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है । घटना रोही राजपुरा में 1 अक्टूबर की रात को दो के आसपास की है । इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात चोरों उसके घर में प्रवेश किया और जंगला तोड़ कर प्रवेश किया । जिसके बाद चोरों ने अटेची में रखे ठुसी , रखड़ी , लुंग , झुमरा , मंगलसूत्र , बिंटी चोरी करके ले गए । पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।


Share This News