ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20220719 233205 देशनोक में नवरात्रा मेला भरेगा, यातायात में परिवर्तन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में विश्व प्रसिद्ध देशनोक श्रीकरणी माता मंदिर में इस बार मेला भरेगा। नवरात्र के दौरान करणी माता व नेहड़ीजी मंदिर देशनोक में भरने वाले मेले के मद्देनजर बीकानेर पुलिस ने एक दिन के लिए रूट डायवर्जन का निर्णय लिया है।

यातायात शाखा प्रभारी रमेश सर्वटा के अनुसार पुलिस अधीक्षक योगेश यादव के निर्देशानुसार 25 सितंबर सुबह 12 बजे से 26 सितंबर शाम 4 बजे तक बीकानेर से नोखा के रास्ते आवागमन हेतु बदल दिए जाएंगे।बीकानेर से नोखा जाने वाले वाहनों को परिवर्तित मार्ग बीकानेर -उदयरामसर- बरसिंहसर- लालमदेसर- पिथरासर- जांगलू- भामटसर होते हुए नोखा जाना होगा। वहीं नोखा से बीकानेर आने के लिए इसी मार्ग का प्रयोग करना पड़ेगा। इसी तरह नोखा से नापासर जाने के लिए हिम्मतसर- काकड़ा- जसरासर- नापासर मार्ग का प्रयोग करना पड़ेगा। वहीं नापासर से नोखा जाने के लिए यही मार्ग निर्धारित रहेगा। 25 सितंबर से 4 सितंबर तक इन दोनों स्थानों पर नवरात्र का मेला भरेगा। इस मेले में हजारों श्रद्धालु मां के दर्शन को आते हैं। प्रशासन ने पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से करीब 28 घंटों के लिए आवागमन का मार्ग परिवर्तित किया है। मार्ग परिवर्तन वाहन चालकों के लिए किया गया है


Share This News