ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20220924 WA0141 राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर किया श्रमदान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर रामपुरिया जैन कॉलेज में सेवा और स्वच्छता की परंपरा का निर्वाह करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों ने बड़ा बाजार स्थित विश्व विख्यात आस्था के केंद्र लक्ष्मीनाथ जी मंदिर परिसर के बगीचे की साफ सफाई का कार्य किया। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती मौसम मारू और डॉ अनिल तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के लगभग 90 स्वयंसेवकों की टीम ने सेवा और स्वच्छता के संदेश को प्रेषित करते हुए बेहतरीन ढंग से बगीचे की सफाई के बाद कचरे को एकत्रित कर तुरंत निस्तारण किया। तत्पश्चात स्वयंसेवकों को अल्पाहार करवाया गया । स्वयं सेवकों ने लक्ष्मीनाथ मंदिर में दर्शन किए। मंदिर के सदस्य श्री सीताराम कच्छावा ने स्वयंसेवकों के इस पुनीत कार्य की सराहना की । इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारियों के साथ कंप्यूटर विभाग के श्री अभिमन्यु सिंह चौहान और श्रीमती सीमा बिस्सा की सक्रिय सहभागिता रही


Share This News