Thar पोस्ट, न्यूज । साइरस मिस्त्री अपने पीछे करोड़ों की दौलत छोड़ गए है। 4 जुलाई 1968 को मुंबई में पैदा हुए साइरस (Cyrus Mistry) को करीब दो दशकों का अनुभव था। साइरस मिस्त्री को साल 2011 में रतन टाटा के उत्तराधिकारी के तौर पर चुना गया था। साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) कारोबारी जगत में बड़ा नाम था। रतन टाटा (ratan tata) के उत्तराधिकारी के तौर पर चुने जाने के पहले वो प्रमुख कारोबारी समूह शापूरजी पालोंजी मिस्त्री कंपनी से जुड़े थे। शापूरजी पालोंजी मिस्त्री कंपनी ने मध्य एशिया और अफ्रीका में कंस्ट्रक्शन के अलावा पावर प्लांट और फैक्टरी बनाने के बड़े इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट पूरे किए। वह टाटा ग्रुप के छठे चेयरमैन थे और टाटा समूह के इतिहास में दूसरी बार किसी गैर-टाटा सरनेम वाले व्यक्ति को कंपनी का चेयरमैन बनाया गया था। साइरस के पास निर्माण से लेकर मनोरंजन, बिजली तथा वित्तीय कारोबार का दो दशकों से अधिक का अनुभव था। वह बिजनेस के बड़े टायकून थे। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि साइरस मिस्त्री की नेटवर्थ (Cyrus Mistry Net Worth) कितनी थी और किस तरह वो इतने बड़े बिजनेस टायकून बने थे।70 हजार करोड़ से ज्यादा की नेटवर्थ
साइरस मिस्त्री के पिता पालोंजी मिस्त्री भी बहुत बड़े बिजनेस टायकून थे। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, पल्लोनजी मिस्त्री ने अपनी मृत्यु के समय करीब 29 बिलियन से ज्यादा की संपत्ति अर्जित की थी, जिससे वह भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक बन गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2018 में साइरस मिस्त्री की व्यक्तिगत नेटवर्थ 70,957 करोड़ थी।