ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220905 093200 होटल में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद, शीशे तोड़कर लोगों को निकाला जा रहा है Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। भीषण आग की चपेट मे एक नामचीन होटल आ गया है। आग से कितना नुकसान हुआ है। यह पता लगाया जा रहा है। आग लखनऊ के हजरतगंज इलाके के होटल लेवाना में लगी है। आग लगने के कारण का पता नहीं लगा है। मौके पर दमकल कर्मी लोगों को होटल से बाहर निकालने में जुटे हैं। होटल की खिड़कियों के शीशे को तोड़कर लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। आग में झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए चार एंबुलेंस होटल पहुंची हैं।

फायर ब्रिगेड की कई गाडियां: मिली जानकारी के अनुसार सुबह पौने आठ के करीब होटल में धुंआ निकलता दिखा। सुबह का समय होने के कारण लोग जिस हाल में थे उसी स्थिति में जान बचाने की कोशिश में जुटे। अलार्म बजने पर लोगों को इसकी जानकारी हुई। आग होटल की तीसरी मंजिल पर लगी और देखते ही देखते पूरे होटल में फैल गई। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की करीब आधा दर्जन गाड़ियां पहुंची हैं और फायर ब्र‍िगेड के जवान खिड़कियों से होटल में घुसकर लोगों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं।


Share This News