ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20220827 165822 अर्हम इंग्लिश एकेडमी के जूनियर विंग में इंडोर गेम्स **जागरूकता रैली का आयोजन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर।नोखा रोड भीनासर स्थित अर्हम इंग्लिश अकैडमी प्रांगण में जूनियर विंग के विद्यार्थियों के लिए पेपर बैग बनाओ एवं लूडो प्रतियोगिता आयोजित की गई l आज की प्रतियोगिता में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि फोटोजर्नलिस्ट इवेंट मैनेजर शिखा सेठिया ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभाओं के लिए गतिविधि का होना आवश्यक है l विभिन्न तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों के भावी जीवन को आकर्षित कर सकती है विद्यार्थी वर्तमान से ही नए-नए इनोवेशन करके समाज में कुछ नहीं छाप छोड़ सकते हैं l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था सचिव सुरेंद्र कुमार ने कहा कि नन्हे मुन्ने बालक बालिकाओं द्वारा अलग-अलग वेस्ट को बेस्ट बनाने का जो नुस्खा शिक्षिकाओं ने किया है वह काबिले तारीफ है l विद्यार्थी अपने जीवन को इं गतिविधियों के माध्यम से और ज्यादा सफल बनाएं l कार्यक्रम का संचालन प्रबंध निर्देशिका श्रीमती रमा डागा ने किया l आज की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रहा।

सीवरेज जागरूकता अभियान
Thar पोस्ट,बीकानेर। राजकीय सेठ भैरूदान करनाणी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगाशहर में सीवरेज जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को चित्रकला प्रतियोगिता और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूचना और जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक हरि शंकर आचार्य थे। उन्होंने कहा कि हमारे आस पास के वातावरण को साफ, सुथरा और स्वच्छ रखना हमारा नैतिक कर्तव्य है। हमें इसकी शुरुआत अपने घर से करनी चाहिए।
अध्यक्षता करते हुए आरयूआईडीपी के अधिशासी अभियंता राजीव गुप्ता ने कहा कि अब तक गंगाशहर क्षेत्र के लगभग 34 हजार घरों में सीवरेज कनेक्शन करवा दिया गया है। शीघ्र ही शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित की जाएगी।जागरूकता अभियान समन्वयक राजेंद्र जोशी ने बताया कि सीवरेज व्यवस्था के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी श्रंखला में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 60 बालिकाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सानिया ने पहला, विजयलक्ष्मी विश्नोई ने दूसरा और गुनगुन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं सिद्धि कुमारी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सभी विद्यार्थियों को कार्ड शीट, कलर, पेंसिल पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए गए।
आरयूआईडीपी के सहायक अभियंता सुरेंद्र चौधरी ने लंबित सीवरेज कनेक्शन शीघ्र करवाने का आह्वान किया। साथ ही विभागीय हेल्पलाइन के बारे में बताया।
स्कूल प्राचार्य जयश्री चौरसिया ने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताया। इस दौरान पार्षद बजरंग सोखल, मुकेश पंवार, रामदयाल पंचारिया, शिवचंद पडिहार, उप प्राचार्य शारदा सुथार, एसओटी सदस्य सुनील लुणु, रामप्रकाश, रेखा सुथार, तेजश्री गहलोत सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

IMG 20220827 WA0083 अर्हम इंग्लिश एकेडमी के जूनियर विंग में इंडोर गेम्स **जागरूकता रैली का आयोजन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News