ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20220820 094114 1 धोखाधड़ी : 1 लाख रुपये ले गया, 3 लाख नकली दे गया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले में ठगी के नए मामले सामने आ रहे है। पैसे तीन गुना करने का बोलकर पैसे ले जाने और धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है । नयाशहर पुलिस थाने में छतरगढ़ निवासी भवानी ने सुरेन्द्र नाम के व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है । घटना सब्जी मंडी 24 अगस्त 2022 की है । इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपी से उसकी जान पहचान है ।जिसके चलते आरोपी उसके पास आया और कहा कि तुम मुझे एक लाख रूपए दो ,मैं तुमको इस एक लाख के तीन लाख करके दे दूंगा ।प्रार्थी ने उसकी बातों पर विश्वास कर लिया । जिसके बाद आरोपी पैसे ले गया । प्रार्थी ने बताया कि आरोपी उसके बाद उसके पास आया और तीन लाख रूपए के मनोरंजन वाले नोट दे गया। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ पैसे बढ़ाने के नाम पर धोखाधड़ी की । पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Share This News