Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर।
महाराजा गंगासिंहजी ट्रस्ट ने वर्ष 2021-2022 में 43 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की। वर्ष 2021-2022 के लिए महाराजा गंगासिंहजी ट्रस्ट द्वारा शिक्षा, चिकित्सा व खेलकूद के क्षेत्रों में रु. 43 लाख की आर्थिक सहयाता प्रदान की गई है। इसमे चिकित्सकीय उपकरण व गंभीर रोगो के ईलाज हेतू  7 लाख 25 हजार का अनुदान दिया। वर्ष 2021-22 में महाराजा गंगासिंहजी ट्रस्ट द्वारा चिकत्सा के क्षेत्र में करीब 7 लाख 25 हजार का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।कोविड वैक्सीनेशन हेतू मुख्यमंत्री सहायता कोष में 1 लाख 1 हजार का सहयोग।
निशुल्क कोविड टीकाकरणर हेतू राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष को रु. 1 लाख का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। पी.बी.एम. अस्पताल, बीकानेर के गैस्ट्रोएन्ट्ृोलॉजी विभाग रु. 3.08 लाख का सहयोग।
पी.बी.एम. अस्पताल, बीकानेर के गैस्ट्रोएन्ट्ृोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ आशीष जोशी ने ट्रस्ट से अनुरोध किया कि विभाग में आने वाले मरीजों के उपचार हेतू उपकरणों की जरूरत है। महाराजा गंगासिंहजी ट्रस्ट ने आपके आवेदन पर विचार करते हुए पी.बी.एम. अस्पताल के गैस्ट्रोएन्ट्ृोलॉजी विभाग को   रु. 3.8 लाख का सहयोग किया। वैटरनरी एवं ऐनीमल सांईस को 1.49 लाख का आर्थिक सहयोग।वैटरनरी एवं ऐनीमल साईस क्लनिक के डॉयरेक्टर प्रो. जे.एस. मेहता ने ट्रस्ट की अघ्यक्षा को आग्रह किया कि बीकानेर के ग्रामीण क्षेत्रों में इनफर्टीलीटी एवं जनरल ट्ृीटमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा हैं जिसके लिए उन्हे दवाईयों की आवश्यकता हैं।  प्रो मेहता के आवेदन पर पशु-पक्षियों के ईलाज हेतू 1.49 लाख की लागत की दवाईयों का सहयोग प्रदान किया गया।गंभीर रोग से ग्रसित व्यक्तियों को ईलाज हेतू आर्थिक सहयोग।इसके अलावा विभिन्न गंभीर रोग से ग्रसित जरुरतमंदों को चिकीत्सकीय उपचार हेतू करीब 1.65 लाख का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। होनहार व प्रतिभावान खिलाड़ियों व खेल सस्थाओं को रु. 6.20 लाख की खेलवृति।निशानेबाजी, फुटबाल, पॉवरलिफ्टिंग, साईक्लिंग व अन्य कई खेलों के अन्तराष्ट्ृीय, राष्ट्ृीय व राज स्तर के होनहार व प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरुप ट्ृस्ट द्वारा 6.20 लाख की खेलवृति वितरित की गई। शिक्षा प्राप्ति हेतू होनहार व प्रतिभावान विधार्थियों को रु. 13.61 लाख की छात्रवृति।
बीकानेर संभाग के होनहार व प्रतिभावान विधार्थियों को पढाई सुचारु रुप से जारी रखने के लिए तथा तकनीकी व उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए विघार्थियों को ट्ृस्ट द्वारा 13.61 लाख की सहायता राशी प्रदान की गई।  ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण हेतू तथा पुन्यार्थ कार्यो के लिए संस्थाओं को आर्थिक सहयोग बीकानेर की ऐतिहासिक धरोहरों जैसे छत्ररियॉं आदि के संरक्षण हेतू तथा अन्य पुन्यार्थ कार्यो के लिए विभिन्न संस्थाओं आदि को करीब 13 लाख 61 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की गई