ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220814 WA0232 लम्पी स्किन डिजीज: भामाशाह कुलरिया की ओर से उपलब्ध करवाई दवाईयां Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज,बीकानेर। लम्पी स्किन डिजीज से ग्रसित गोवंश के उपचार के लिए भामाशाह नरसी कुलरिया की ओर से भिजवाई गई दवाईयां रविवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) ओम प्रकाश की मौजूदगी में पशुपालन विभाग के अधिकारियों को सौंपी गई।
उल्लेखनीय है कि भंवर, नरसी और पूनम कुलरिया द्वारा अपने पिता संत दुलाराम कुलरिया की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर गोवंश के लिए 11 लाख रुपये की औषधियाँ देने की घोषणा की थी। इस श्रंखला में रविवार को लगभग 60 प्रतिशत दवाइयां उपलब्ध करवा दी गई।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ने बताया कि लम्पी स्किन डिजीज की वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर क्षेत्र के भामाशाहों से सहयोग की अपील की गई थी। इस पर भंवर, नरसी और पूनम कुलरिया ने अपने पिता की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर यह सहयोग उपलब्ध करवाया। उन्होंने कहा कि लंपी स्कीन रोग के विरुद्ध यह दवाईयां सहायक साबित होंगी।
इस दौरान पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ वीरेंद्र नेत्रा, पशुपालन विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. मनोज कुमार तथा भामाशाह प्रतिनिधि मांगीलाल मौजूद रहे।


Share This News