ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220814 WA0254 अपनाघर आश्रम ने निकाली तिरंगा यात्रा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post न्यूज। अपनाघर आश्रम संरक्षक द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि हमें देश के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश का नागरिक होने का गर्व होना चाहिए और जहां पूरा देश आजादी के 75 वें साल पर अमृत महोत्सव को धूमधाम से मना रहा है वहीं अपनाघर आश्रम ने भी हर वर्ष की भांति प्रभु आवासियों के साथ आजादी के रंगों में सराबोर होकर तिरंगा यात्रा निकाली | अपनाघर आश्रम के अध्यक्ष जुगल राठी ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव मनाना प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है और इसी भाव को देखते हुए अपनाघर आश्रम द्वारा प्रभु आवासियों के साथ तिरंगा यात्रा को निकाला गया है | आश्रम सचिव अशोक मूंधड़ा ने बताया कि हमारा यह पूर्ण प्रयास रहता है कि हम देश के सभी त्योंहार प्रभु आवासियों के साथ मनाएं और इस बार आजादी के अमृत महोत्सव को पूरा देश एक त्योंहार की तरह मना रहा है तो अपनाघर आश्रम भी इस महोत्सव को मनाने में पीछे ना रहे इसी प्रयास के साथ आज तिरंगा यात्रा निकाली गई है | इस अवसर पर किशन मूंधड़ा, डॉ. आशीष सोलंकी, राजू शर्मा, किशन, झंवरलाल आदि उपस्थित हुए |


Share This News