ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20220807 172605 बीकानेर : सड़क हादसे में 4 कई मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ में एक सड़क हादसे में चार की मौत हो गई है, जबकि एक महिला घायल है। तीन मृतकों की पहचान ड्राईवर विनोद, सुलोचना जाट, संजय शर्मा के रूप में हुई है। एक ड्राइवर की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। इस बारे में आपणो गांव सेवा समिति के मदन गोपाल सोनी ने बताया कि इनोवा सीकर जा रही थी, वहीं एक अन्य कार बीकानेर आ रही थी। दोनों में आमने सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। एक कार ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इनोवा के ड्राईवर विनोद सहित तीन की मौत पीबीएम अस्पताल पहुंचने पर हुई।

इनोवा में सुलोचना जाट व ड्राईवर विनोद थे। वे सीकर जा रहे था। वहां उनका कोचिंग सेंटर है। बताया जा रहा है कि मृतका पेशे से टीचर थी।कार में संजय, उसकी पत्नी शालिनी व ड्राइवर था। शालिनी घायल है, उसका पीबीएम में इलाज चल रहा है। बीकानेर में शालिनी की बहन रहती है। वे नामकरण के कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए बीकानेर आ रहे थे। आपणो गांव सेवा समिति के मदन गोपाल सोनी, प्रकाश प्रजापत व जसवंत राजपुरोहित समिति के वाहन में घायलों को अस्पताल लाए थे।


Share This News