ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20220801 094048 सिलेंडर हुआ सस्ता, यह होंगे नए दाम Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज नई दिल्ली।इंडियन ऑयल द्वारा जारी किए गए नए रेट के मुताबिक, एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) के दाम 36 रुपए कम किए गए हैं। इस सुविधा का लाभ कॉमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले लोगों को होगी। दिल्ली में आज से 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) 2012.50 रुपए की जगह 1976.50 रुपए का मिलेगा। वहीं कोलकाता में 2132 रुपए की जगह 2095.50 रुपए का मिलेगा। मुंबई में इसकी कीमत घटकर 1936.50 और चेन्नई में 2141 रुपए हो गई है।

जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू सिलेंडर 6 जुलाई के दामों पर ही मिल रहा है। गौरतलब है कि 6 जुलाई को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। जिसके बाद दिल्ली और मुंबई में इसकी कीमत 1053 रुपए , कोलकाता में 1079 और चेन्नई में 1068.50 रुपए है।


Share This News