ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20220726 124539 3 महिला ने एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज राजस्थान। बदलते परिवेश में महिला एक बच्चे को जन्म देने के बाद ही तौबा कर लेती है। वहीं राजस्थान की एक महिला 5 बच्चों को जन्म देकर चर्चा का विषय बनी हुई है। शादी के सात साल तक रेशमा को एक भी बच्चा नहीं हुआ। किंतु सात साल बाद उसकी भगवान ने इस कदर गोद भरी कि उसने एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया तो उसके घर में खुशी व जश्न का माहौल बन गया। किंतु पांचों ही बच्चे एक-एक कर चल बसे तो उसके घर में जश्न का माहौल मातम में बदल गया। मामला करौली के मासलपुर के पिपरानी गांव का है। जहां रेशमा ने सोमवार को सुबह एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया था। रेश्मा के प्री-मैच्योर डिलीवरी हुई थी। ये बच्चे समय पूर्व सात माह में हो गये थे।

लिहाजा शारीरिक रूप से पांचों बच्चे काफी कमजोर थे। उन्हें बेहतर इलाज के लिये जयपुर रेफर भी किया गया था लेकिन बदकिस्मती से उनमें से कोई भी नहीं बच पाया। इनमें तीन बच्चों की मौत जयपुर शिफ्ट करते समय करौली में ही हो गई थी। जबकि चौथे ने जयपुर पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। वहीं पांचवें की जयपुर पहुंचने के बाद मौत हो गई। शादी के सात साल बाद बड़ी मुश्किल से मां बनी रेशमा की गोद एक फिर से सूनी हो गई है।


Share This News