ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220726 123123 1 बीकानेर में फायरिंग का मामला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीकानेर में फायरिंग का मामला सामने आया है। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में सरेराह चल रहे एक जने पर बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई है। फायरिंग के दौरान बदमाश गिर गए। जिनको पकड़ लिया गया, किंतु पुलिस के आने से पहले आरोपी आंखों में धूल झौंक फरार होने में कामयाब हो गए। इस आशय की रिपोर्ट शिवबाड़ी निवासी माधोसिंह राठौड़ ने पुलिस को दी है। मामले की जांच कर रहे सहायक उप निरीक्षक ऋषि कुमार ने बताया कि रिपोर्ट में बताया कि कल शाम को शिवबाड़ी में शिव मंदिर के पास आरोपी चैन सिंह व सचिन मीणा जिन्होंने चेहरा कपड़े से छिपा रखा था उस पर फायरिंग की। आरोप है कि फायरिंग के दौरान आरोपी मोटर साइकिल से नीचे गिर गए। इसी दौरान मौके पर पहुंचे लोगों ने उनको धरदबोचा तथा इसकी इत्तिला पुलिस को दी। पुलिस पहुंचती इससे पहले ही दोनों ंआरोपी छुड़ा कर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Share This News