ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220724 181108 राज्यपाल श्री कलराज मिश्र तीन दिवसीय दौरे पर 29 जुलाई को आएंगे बीकानेर*** राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य डॉ अंजू बाला सोमवार को बीकानेर आएंगी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र तीन दिवसीय दौरे पर 29 जुलाई को आएंगे बीकानेर* राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य डॉ अंजू बाला सोमवार को बीकानेर आएंगी
*जिला कलक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा, सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*
बीकानेर, 24 जुलाई। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र की तीन दिवसीय यात्रा की पूर्व तैयारियों संबंधी बैठक रविवार को जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
जिला कलक्टर ने बताया कि राज्यपाल श्री कलराज मिश्र 29 जुलाई को बीकानेर आएंगे। उनके तीन दिवसीय दौरे के मद्देनजर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा समय रहते सभी तैयारियां करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के., अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) ओमप्रकाश, अतिरिक्त कलक्टर (नगर) पंकज शर्मा, नगर निगम आयुक्त गोपाल राम बिड़दा, नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहूजा सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे। जिला कलक्टर ने कार्यक्रमवार आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए।
*यह रहेगा कार्यक्रम*
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र 29 जुलाई को प्रातः 11 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा प्रातः 11.45 बजे राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के समारोह में शिरकत करेंगे। दोपहर 1.10 बजे जिले के चारों विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक लेंगे। सायं 5.25 बजे देशनोक के लिए प्रस्थान करेंगे।
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र 30 जुलाई को प्रातः 11.30 बजे केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करेंगे तथा दोपहर 12.30 बजे सुरक्षा संबंधी समीक्षा बैठक लेंगे। सायं 5.15 बजे कपिल मुनि आश्रम के लिए प्रस्थान करेंगे तथा यहां से सायं 7 बजे गजनेर जाएंगे।
राज्यपाल 31 जुलाई को प्रातः 11.30 बजे महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे तथा दोपहर 2.20 बजे नाल एयरपोर्ट से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

*राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य डॉ अंजू बाला सोमवार को बीकानेर आएंगी*
बीकानेर।‌‌ राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य डॉ. अंजू बाला सोमवार को बीकानेर आएंगी। डॉ अंजू बाला प्रातः 11 बजे अनुसूचित जाति प्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवी संगठनों की बैठक लेगी। इसके बाद प्रातः 11.30 बजे मेडिकल कॉलेज सभागार में संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में भाग लेगी तथा रात्रि विश्राम बीकानेर में करेंगी। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्या मंगलवार प्रातः हवाई मार्ग से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।
—–


Share This News