ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220724 194247 1 सोमवार को आएंगे शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला* आपदा प्रबंधन मंत्री ने बारिश से नुकसान की रिपोर्ट मांगी, पुष्करणा दिवस समारोह की तैयारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

IMG 20220724 WA0165 1 सोमवार को आएंगे शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला* आपदा प्रबंधन मंत्री ने बारिश से नुकसान की रिपोर्ट मांगी, पुष्करणा दिवस समारोह की तैयारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेटThar पोस्ट, न्यूज, बीकानेर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला सोमवार प्रातः 4:10 बजे बीकानेर पहुंचेंगे तथा यहां स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के पश्चात सोमवार रात 11:20 बजे रेल मार्ग से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

*खाजूवाला क्षेत्र के दौरे पर रहे आपदा प्रबंधन मंत्री*
*बरसात की स्थिति की समीक्षा की, नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश*
Thar पोस्ट बीकानेर। आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग मंत्री गोविंद राम मेघवाल रविवार को खाजूवाला क्षेत्र के दौरे पर रहे। उन्होंने क्षेत्र में बरसात की स्थिति की समीक्षा की और नुकसान का आकलन करते हुए इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि के मामले में किसानों को नियमानुसार मदद दिलाई जाएगी। उन्होंने क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा की और नल युक्त पेयजल कनेक्शन प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों की ढाणियों के लिए वरदान साबित होगा। विभाग के उच्च अधिकारी इसकी नियमित समीक्षा करे। उन्होंने कहा कि नए शैक्षणिक सत्र में क्षेत्र का एक भी बच्चा, स्कूल जाने से वंचित नहीं रहे। इसके लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी पूर्ण गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी सैकण्डरी स्कूलों को उच्च माध्यमिक स्तर तक क्रमोन्नत कर दिया गया है। इसका लाभ अधिक से अधिक बच्चों को मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। उन्होंने कहा कि पहली बार जनसुनवाई की त्रिस्तरीय व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत ग्राम पंचायत, उपखण्ड और जिला स्तर पर आमजन की समस्याएं सुनी जाती है। प्रत्येक समस्या को सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज करते हुए इनका रिव्यू किया जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के विभिन्न प्रावधानों के बारे में बताया तथा कहा कि यह देशभर में अनूठी योजना है। इसके माध्यम से प्रत्येक परिवार को दस लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी श्योराम, सरपंच खलील, शौकत, सुरजीत सिंह, खालक खान, दुरस्दान, रियाज, जियाराम, ओमप्रकाश, किशन, चेतराम भांभू, रामेश्वर गोदारा, मुखविंद्र सिंह, अब्दुल सत्तार, रामकुमार तेतरवाल, मुकेश भादू, रामकुमार गोदारा, पदमाराम चौहान, सुग्रीव जाखड़, राजेंद्र बेनीवाल, अर्जुन सिंह, मुंसब बलौच, मुंसब पडिहार, धर्मपाल डेलू, सहीराम मेघवाल, जयपाल गोदारा, अनवर, मकबूल बलौच तथा शुभान खां सहित सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्मिक और आमजन मौजूद रहे।

पुष्करण दिवस समारोह की तैयारी : Thar बीकानेर। राजस्थान पुष्टिकर यूथ विंग की ओर से दो दिवसीय पुष्करणा दिवस समारोह को लेकर तैयारी बैठक हरि हेरिटेज में राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजगोपाल बिस्सा की अध्यक्षता में रखी गई। बैठक में 9 अगस्त को आयोजित होने वाले समारोह व दस अगस्त को पुष्करणा दिवस पर पूजन आदि पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय महामंत्री सुभाष जोशी ने बताया कि 9 अगस्त को हरि हेरिटेज में 75 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के बुजुर्गो व बुजुर्ग दंपतियों,राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के पदक विजेताओं,इस वर्ष सरकारी सेवा में नियुक्ति ले चुके कार्मिकों,उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान किया जा एगा। जिसके अब तक आएं नामों पर मंथन कर सूचियां बनाई गई। जोशी ने बताया कि 31 जुलाई तक नाम लेने के बाद 2 अगस्त को सूची फाइनल कर दी जाएगी। साथ ही 10 अगस्त को मुरलीधर व्यास कॉलोनी रोड पर स्थित मां उष्टवाहिनी मंदिर में पूजा अर्चना की जाएगी। बैठक में डॉ विजय आचार्य,केशव प्रसाद बिस्सा,दिनेश चुरा,मनोज कुमार व्यास,सन्ना महाराज,मनमोहन पुरोहित,एड अजय व्यास,जिलाध्यक्ष जयनारायण बिस्सा,हिमांशु व्यास,संजय व्यास आदि मौजूद रहे।

*रीटः दूसरे दिन 33 हजार 724 में से 29 हजार 929 रहे उपस्थित*
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) के तहत रविवार को आयोजित पहली पारी की परीक्षा में 16 हजार 141 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 1 हजार 518 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार दूसरी पारी में 13 हजार 788 उपस्थित तथा 2 हजार 277 अनुपस्थित रहे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) तथा परीक्षा समन्वयक पंकज शर्मा ने बताया कि पहली पारी में कुल 17 हजार 659 तथा दूसरी में 16 हजार 65 सहित कुल 33 हजार 724 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 3 हजार 795 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं 29 हजार 929 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।


Share This News