ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20220723 101751 बीकानेर सहित इन जिलों में चेतावनी, पांच दिन तक मॉनसून सक्रिय रहेगा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post न्यूज बीकानेर। राजस्थान में एक बार फिर से मॉनसून सक्रिय हो गया है। पांच दिन तक राज्य में बारिश होगी। कहीं अधिक तो कही सामान्य होगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मानसून की सक्रियता आगामी पांच दिन तक बनी रहेगी।  शनिवार को भी पूर्वी राजस्थान के अजमेर, टोंक तथा पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर और नागौर जिले में भारी से अति भारी बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौडगढ़, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, उदयपुर, बाड़मेर, चूरू व जैसलमेर जिलों में भारी और पाली जिले में गरज के साथ बूंदाबांदी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बीते 24 घंटों में सर्वाधिक बारिश दौसा में 92 , अलवर में 70, जयपुर के शाहपुरा में 50, राजधानी में 40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा सवाईमाधोपुर में 40, कोटा में 35 और चूरू में 29 एमएम बारिश हुई। जयपुर में पहली तेज बारिश हुई। चेतावनी : Thar posts न्यूज आपको आगाह करता है कि यदि आपको तैरना नहीं आता है तो आप तालाब, नालों की तरफ ना जाएं। तालाबो पर सुरक्षा के प्रबंध नहीं है। प्रत्येक तालाब पर सुरक्षा गार्ड लगाना संभव नहीं होता। निजी रिसोर्ट व पिकनिक स्पॉट पर भी सुरक्षा के साधन अपनाएं। हाल ही में देश के अनेक इलाकों में हादसे हुए हैं।


Share This News